फरवरी2021 में Hyundai की61,800 यूनिट्स कारों की भारत में बिक्री हुई
मुंबई
ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने फरवरी 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। साल के दूसरे महीने में कंपनी की बिक्री में 26.4 फीसदी की साल दर साल बढ़त दर्ज की गई। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में ह्यूंदै मोटर ने बताया कि फरवरी 2021 में उसके कुल 61,800 यूनिट्स की बाजार में बिक्री हुई। जबकि, फरवरी 2019 में कंपनी ने 48,910 यूनिट्स की बिक्री की थी।
इससे पहले ह्यूंदै मोटर इंडिया के लिए जनवरी महीना भी फायदेमंद साबित रहा। जनवरी 2021 में ह्यूंदै के कुल 52,005 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। जबकि, जनवरी 2019 में ह्यूंदै ने 42,002 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। इस दौरान कंपनी की बिक्री में 23.8 फीसदी की साल दर साल बढ़त दर्ज की गई थी। वहीं, दिसंबर 2020 में ह्यूंदै के कुल 47,400 वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी।
जनवरी महीने में ह्यूंदै के निर्यात में गिरावट दर्ज की गई। जनवरी 2021 में ह्यूंदै ने कुल 8,100 यूनिट्स की भारत से बाहर बिक्री की थी। जबकि, जनवरी 2020 में कंपनी ने 10,000 वाहनों का निर्यात किया था। यानी, जनवरी 2020 के मुकाबले जनवरी 2021 में कंपनी के निर्यात में 19 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। बता दें कि ह्यूंदै ने भारतीय बाजार में अपनी आने वाली 7-सीटर प्रीमियम एसयूवी के नाम पर से हाल ही में पर्दा हटाया है। भारतीय बाजार में कंपनी इसे Hyundai Alcazar नाम से लॉन्च करेगी।

पाठको की राय